प्रतापगढ़- 1 दिसंबर 2023 की पमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
Pratapgarh

प्रतापगढ़ में बूँदाबाँदी के बाद छाया घना कोहरा 

प्रतापगढ़, 1 दिसंबर। शुक्रवार को घने कोहरे के साथ करीब 1 घंटे बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। सुबह 10 बजे तक धुंध में लिपटा रहा। इस दौरान विजिबिलिटी घटकर केवल 30 मीटर तक ही रह गई।

मौसम विभाग के अनुसार 12 घंटे 19 मिनट के साथ सीजन की सर्वाधिक लंबी रात रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 घंटे से अधिक लंबी रात के बाद में सर्दियों की शुरुआत मानी जाती है। हालांकि हर बार सर्दियों की शुरुआत 25 अक्टूबर के बाद से होती है लेकिन इस बार सितंबर और अक्टूबर में हुई बारिश की वजह से सर्दी जल्दी आ गई है। इसका असर दिन और रात के तापमान पर भी देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का तापमान 24 डिग्री से बढ़कर 24.5 डिग्री और रात का 12 डिग्री से घटकर 8 डिग्री हो गया। शहर में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक रिमझिम बरसात का दौर जारी रहा।

जानकारी के मुताबिक 10 एमएम तक जिले में बरसात दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम 12 से 8 डिग्री के बीच है। अवलेश्वर कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में मंगलवार सुबह घना कोहरा छा जाने से सुबह 10 बजे तक वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

इस दौरान मंदसौर-प्रतापगढ़ रोड पर वाहन चालक को लाइट जलानी पड़ी। कोहरा इतना घना था कि वाहन चालकों की गति बेहद धीमी दिखाई दी। सर्दी के कारण रात में गिरी ओस की बूंदें सुबह पेड़-पौधों पर दिखी। इस दौरान किसान भी खेतों में फसल समेटने में जुड़े रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News