प्रतापगढ़-1 मई 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
Pratapgarh

प्रतापगढ़, 1 मई 2024। प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में विभिन्न रोगों के मरीजों की लंबी कतार लगी रही है। सर्दी-जुकाम, खांसी, उल्टी के साथ-साथ पेट दर्द, बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा स्किन रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। मौसम परिवर्तन होने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में डेढ़ गुना बढ़ गई है।

इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार के पीड़ित थे। डॉक्टर्स के अनुसार बदलते मौसम में बच्चों में उल्टी, दस्त, सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े हैं। डॉक्टर धीरज सेन और डॉक्टर नीतिन सुथार ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर के आ रहे है। इन मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक देखने को मिली। वह बीमारी से बचाना है तो अपने घर के आसपास साफ सफाई रखें

डॉक्टर्स के मुताबिक मौसम परिवर्तन से बुखार, जुकाम, सर्दी, खांसी के मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में पहुंच रहे है। ऐसे में मौसम में बदलाव के दौरान खानपान व रहन-सहन पर ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है। बुखार पीड़ितों में मलेरिया के लक्षण भी मिल रहे है। मौसम परिवर्तन होने के कारण मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर देखा जा सकता है।

इन दिनों जिला अस्पताल समेत अन्य निजी क्लिनिक में सर्दी, बुखार और मलेरिया रोग से पीड़ित होकर काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे है। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। इनमें ज्यादा संख्या छोटे बच्चों और महिलाओं की रहती हैं। मौसम का विपरीत असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर से पीड़ित होकर इन दिनों काफी तादाद में मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News