प्रतापगढ़-13 अप्रैल 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
Pratapgarh

News - सरकार ने किसानों से खरीदी 19,650 किलो अफीम

काले सोने के नाम से पहचाने जाने वाली अफीम के तौल के लिए प्रतापगढ़ में नारकोटिक्स विभाग की ओर से खंड प्रथम के तहत लगाए गए तौल केंद्र का समापन हो गया। यहां पर किसानों को 19,650 किलो अफीम के एवज में 2.45 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया गया।

जिला अफीम अधिकारी खंड प्रथम एल सी पंवार ने बताया कि वर्ष 2023,24 के लिए खंड प्रथम के तहत चिरा पद्धति से अफीम की खेती करने के लिए 3085 किसानों को लाइसेंस प्रदान किए गए थे। इनमें से कुछ किसानों ने अफीम फसल की बुवाई नहीं की और कुछ ने हकाई करवा दी। फसल तैयार होने के बाद विभाग की ओर से किसानों से अफीम खरीद के लिए शहर की जैन दादावाड़ी में अफीम तौल केंद्र लगाया गया था जिसमें 182 गांव के 2777 किसानों की अफीम तौली गई।

किसानों को 19650 किलो अफीम के एवज में पौने तीन करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया गया। बाद में यह अफीम नीमच की फैक्ट्री में भेजी गई। पवार ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे साथ ही अफीम की जांच हाथ परख पद्धति से की गई। सीपीएस पद्धति से अफीम खेती करने वाले किसानों के अफीम डोडा की खरीद के लिए अब विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News