Pratapgarh-16 मई 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
Pratapgarh

वन विभाग ने 6.5 लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

प्रतापगढ़ वन विभाग की ओर से आगामी मानसून में पौध रोपण के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत जिले की नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे है। गत वर्षों में जहां कई प्रजातियों के पौधे तैयार किए गए थे। वहीं अधिक मात्रा में पौधे जीवित रहें, इसके लिए विभाग की ओर से स्थानीय प्रजातियों पर फोकस किया गया है, जिसमें इस वर्ष सभी नर्सरियों में स्थानीय प्रजातियों के पौधे तैयार किए गए है।

प्रतापगढ़ जिले के कई सुदूर ग्रामीण इलाके शिक्षा से आज भी वंचित है। आदिवासी अंचल में बालक बालिकाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए संजीवनी सेवा संस्थान की ओर से गर्मी की छुट्टियों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी के तहत धरियावद ब्लॉक में 25 शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक शिविर में 50 बालक बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के साथ प्रशिक्षकों द्वारा महिलाओं को भी साक्षर किया जा रहा है। साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम समन्वयक अमर सिंह ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए संस्थान की ओर से विभिन्न प्रकल्प भी चलाए जा रहे हैं। धरियावद ब्लॉक के साथ जिले के अन्य इलाकों में भी आगामी दिनों में शिविर लगाए जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News