प्रतापगढ़-19 दिसंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
Pratapgarh

10 किलो प्लास्टिक जब्त,17 लोगों पर 2 हज़ार रुपए का जुर्माना 

प्रतापगढ़,19 दिसंबर। पॉलिथीन बंद अभियान के तहत प्रतापगढ़ नगर परिषद सभापति राम कन्या गुर्जर के निर्देशन में मंगलवार को नगर परिषद का अमला शहर के दुकानों पर पहुंचकर 10 किलो से अधिक मात्रा में प्लास्टिक पॉलिथीन जब्त कर 2 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वूसला गया। साथ ही पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने और कपड़े की थैली का इस्तेमाल करने को लेकर निर्देश दिए गए है। अभियान के पहले दिन नगर परिषद ने लोगों से समझाइस भी की।

नगर परिषद कर्मचारी तरुण दावरे ने बताया कि अभियान के पहले दिन लोगों से समझाइश की गई है। कुछ लोग जब नहीं माने और वह बहस करने लग गए तो उनसे प्लास्टिक पॉलिथीन जब्त कर उनके खिलाफ चालान बनाकर जुर्माना वसूला गया। बस स्टैंड पर 17 लोगों के चालान बनाते हुए 10 किलो 200 ग्राम पॉलिथीन जब्त की। इन 17 चालान में लोगों से 2 हजार वसूल किए हैं।

जिला अस्पताल में बांटी 250 कंबल 

प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में मंगलवार को प्राइवेट सेक्टर रिन्यू पावर एंड कंपनी से जुड़े लोगों ने 250 कंबल वितरित किए। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करते हैं। इस बार हमारा लक्ष्य 3000 लोगों को कंबल वितरण करना है। जिससे कड़ाके की ठंड जरूरमंद बचाव कर सके।

अस्पताल प्रबंधन ने जताया आभार

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ओम प्रकाश दायमा ने सराहनीय कार्य के लिए कंपनी के लोगों का आभार जताया। ग्रुप से जुड़े सदस्य अजय शर्मा ने बताया कि यदि सभी लोग इस भावना से काम करें तो कहीं भी कमियां नहीं रहेगी। सेवा के इस पुनीत कार्य पर सभी लोगों ने आभार जताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News