प्रतापगढ़-2 जनवरी 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
Pratapgarh

प्रतापगढ़ के धमोत्तर में शिविर का आयोजन

प्रतापगढ़, 2 जनवरी। धमोत्तर के बावड़ीखेड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में विभागों द्वारा काउंटर लगाकर अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों का पंजीकरण किया। ग्राम पंचायत धमोत्तर बावड़ीखेड़ा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले का अतिथियों ने सम्मानित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, स्थानीय लोक कलाकारों को विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रशंसा पत्र वितरण किए गए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन में अध्यक्षता गुणवान कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि विकास अधिकारी विशिष्ट अतिथि विष्णु कुमार शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, उपसरपंच, प्रधान, सरपंच मीराबाई, कैलाश राठौड़, कन्हैया लाल बंजारा, जानकी लाल, हरिकिशन, गुणवंत शर्मा, वार्डपंच दिलबर सिंह ग्राम विकास अधिकारी शांतिलाल मेघवाल, विकास अधिकारी धमोत्तर सत्यप्रकाश विजय वर्गी, बावड़ी खेड़ा सरपंच पारस मीणा, उप तहसीलदार शंकर लाल मीणा, प्रभारी ग्राम विकास अधिकारी राजेश मीणा, प्रधान अमरी देवी मीणा, मांगीलाल मीणा मेरियाखेड़ी सरपंच सरीपीपली सरपंच गोपाल मीणा आदि उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News