प्रतापगढ़ - 20 नवंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
Pratapgarh

धरियावद में पूर्व सीएम कन्हैयालाल की चुनावी सभा:धरियावद से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल के समर्थन में मुंगाणा पहुंची

प्रतापगढ़, 20 नवंबर। धरियावद विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे क्षेत्र के मुंगाना में प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा के समर्थन में जनसभा को करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा।

वसुंधरा राजे ने कहा कि पिछले पांच सालों में 19 बार पेपरलीक हुआ है। हमने कई बार मांग की कि जिन लोगों का इसमें हाथ है उन्हें सजा दी जाए। ताकि सभी को पता चले कि इन लोगों ने पेपरलीक करने का अपराध किया है। ऐसे लोगों को छोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दावा करती है की उन्होंने एक लाख सेंतीस हजार लोगों को नौकरी दी है, जबकि हमारी सरकार ने जाते-जाते एक लाख बीस हजार लोगों को नौकरी दे दी।

महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। सभा में मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि यदि आने वाले समय में हमारी सरकार आती है। तो इन सभी घटनाओं पर रोक लगाते हुए अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

पूर्व सीएम राजे ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। राजे ने कम से कम 30 मिनट के भाषण में 4 से 5 बार कांग्रेस को घेरते हुए निशाना साधा है। 5 साल में जो काम कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई वो हम ढाई साल में करके दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि धरियावद में हमारी सरकार आती है तो अधूरी पड़ी कृषि मंडी का कार्य भी पूरा किया जाएगा, जिससे यहां के किसानों को राहत मिलेगी। सभा में मौजूद सभी लोगों से धरियावद प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा को अधिक से अधिक मतों से जीतने का आह्वान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News