प्रतापगढ़- 20 सितंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबर पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 

प्रतापगढ़ 20 सितम्बर 2023। राजस्थान में बीते तीन-चार दिनों से हो रही भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में बारिश ने कहर बरपाया है। चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से जिले में कई जगहों पर तबाही हुई है।

कच्चे मकान गिरे, सड़कें जलमग्न

जिले में कई स्थानों पर कच्चे मकान गिर गए हैं। एरावत नदी अपने पूरे उफान पर है। इस कारण घंटाली घोड़ी तेजपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

बिजली आपूर्ति बाधित

प्रतापगढ़ जिले का पीपलखूंट डाकघर और 33 केवी सब-स्टेशन की चारदीवारी गिर गई है। जिस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

बांध का जलस्तर बढ़ा

प्रदेश का सबसे ऊंचा 31 मीटर भराव क्षमता वाला जाखम बांध का जल स्तर अब 25 मीटर से ऊपर पहुंच चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर वर्तमान में ट्रैफिक होने के कारण प्रभावित है।

कलेक्टर ने लिया जायजा

जिले के कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव और एसपी अमित कुमार ने स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News