प्रतापगढ़-29 अप्रेल 2024 की प्रमुख ख़बरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 

दो हादसों में तीन लोग घायलः बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

प्रतापगढ़ कस्बे में आज दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल लाया गया। तीनों घायलों का फिलहाल उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बेलारी निवासी मंगल और महावीर अपने गांव से बारात में सीमलाखेड़ा गए थे। वापस लौटते समय चुपना गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

इसी तरह दूसरे मामले में भूआसिया निवासी मन्नालाल मेघवाल अपने काम से गांव से प्रतापगढ़ की ओर आ रहा था। तभी बाइपास के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में मन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल मन्नालाल को जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल हादसों में घायल तीनों लोगों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News