प्रतापगढ़ - 4 अप्रैल 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
Pratapgarh

ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने पर राष्ट्रीय पक्षी की मौत

प्रतापगढ़ के बड़ाबाग में विद्युत ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण एक मोर की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को रेंज कार्यालय लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

एसीएफ दिलीप सिंह बताया कि एडीएम कार्यालय पर बड़ा बाग स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर पर एक मोर की मौत की सूचना मिली थी। सूचना वन विभाग को मिलने पर विभाग का रेस्क्यू दस्ता मौके पर पहुंचा और मोर को रेंज कार्यालय लाया गया। यहां मोर का मेडिकल करवाने के बाद राजस्व अधिकारी, पुलिस अधिकारी और संबंधित अधिकारियों के समक्ष राष्ट्रीय पक्षी मोर का हिंदू रीति रीवाज अंतिम संस्कार किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News