प्रतापगढ़-9 दिसंबर 2023 की प्रमुख खबरे

प्रतापगढ़ ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
Pratapgarh

बलवंत बंजारा दूसरी बार बने अध्यक्ष, वकीलों ने किया स्वागत 

प्रतापगढ़, 9 दिसंबर। जिला अभिभाषक संघ के पांच पदों के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर बलवंत बंजारा लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुणवंत शर्मा को 59 मतों से हराया। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। कोषाध्यक्ष का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। निर्वाचित पदाधिकारीयों का वकीलों ने फूलमालाऐं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 

निर्वाचन अधिकारी अशोक राठौड़ ने बताया कि 2024 के लिए जिला अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर बलवंत बंजारा को 111 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे, बंजारा के निकटतम प्रतिद्वंदी गुणवंत शर्मा को 52 मत हासिल हुए। बंजारा को 59 मतों से विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर दिनेश तेलकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र राठौर को 16 मतों से हराया। सचिव पद पर मुरलीधर चौधरी ने 23 मतों के अंतर से त्रिभुवन सुथार को शिकस्त दी तो सह सचिव पद पर अजय कजानी 89 मतों के अंतर से जीते। यहां उन्होंने प्रकाश मीणा को शिकस्त दी।

कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्रसिंह आंजना का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। पुस्तकालय सचिव पद पर संजय शर्मा द्वितीय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र निनामा को 68 मतों के अंतर से शिकस्त दी। जीतने वाले पदाधिकारीयों का वकीलों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से पंच पदों के लिए मतदान शुरू हुआ था। दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की गई। मतदान में लगभग 250 वकीलों ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में दो मत खारिज किए गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News