प्रतापगढ़-26 मार्च 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
Pratapgarh

पुलिस लाइन में उड़ा रंग-गुलाल

प्रतापगढ़, 26 मार्च। होली के अवसर पर शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस जवानों ने मंगलवार को जमकर होली खेली। पुलिस अधिकारी व जवान हर साल एक दिन बाद होली मनाते है। आज पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में पुलिस के अधिकारियों ने जवानों के साथ होली मनाकर एक दूसरे को बधाइयां दी।

जवानों ने होली की खुशी में नाच गाना भी किया। सुबह नौ बजे शुरू हुआ पुलिस होली का आयोजन दोपहर तक जारी रहा। इधर पुलिस थानों में भी अपने ढंग से पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे के रंग गुलाल लगा होली मनाई।

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में मंगलवार को सुबह 10 बजे पुलिस के आलाधिकारी जुटने शुरू हो गए। जवानों ने भी लाइन में शिरकत की। जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर कोतवाल तेजकरण चरण और थानाधिकारियों के साथ कई जवान पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में जमा हुए।

हमेशा की तरह से पुलिस अधिकारियों ने जवानों के साथ होली खेली। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी। पुलिस अधिकारियों ने जवानों का मुंह मीठा कराया और बधाइयां दी। पुलिस अधिकारियों के साथ ही जवानों ने भी नाचगान किया। डीजे की धुन पर जवानों के साथ एसपी, कलेक्टर ने भी जमकर नृत्य किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News