प्रतापगढ़-14 सितंबर की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
Pratapgarh

प्रतापगढ़ 14 सितंबर 2023। बांसवाड़ा संभाग के प्रतापगढ़ ज़िले से संबधित प्रशासनिक, राजनैतिक, खेल, अपराध से जुडी खबरे

News- मांगे नही मानी तो 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे पेट्रोल पंप डीलर्स

उल्लेखनीय है की पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने व कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को जिले भर के सभी पेट्रोल पंप प्रातः 10:00 बजे से सायं काल 6:00 बजे तक बंद रहे। इस दौरान पेट्रोल पंप द्वारा  पेट्रोल डीजल की खरीद भी नहीं की गई।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में सीमावर्ती राज्य पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश गुजरात में वेट राजस्थान से कम होने के कारण वहां पर पेट्रोल डीजल की कीमतों में 10 से 12 रुपए का अंतर है। इससे राजस्थान में पेट्रोल पंपों की बिक्री खासकर सीमावर्ती पेट्रोल पंप पर अत्यधिक कम हो गई।  कई पेट्रोल पंप नुकसान उठाकर चलाए जा रहे हैं। यदि इसी प्रकार के हालात रहे तो अधिक और भी अधिक पेट्रोल पंप बंद होने के कगार पर चले जाएंगे।

संगठन की ओर से जनता को हुई तकलीफों के लिए खेद व्यक्त करते हुए पंप मालिकों का साथ देने का आवाहन किया। राज्य सरकार वेट में कमी करती है तो उसका लाभ आम जनता को मिलेगा । मांगे नही माने जाने पर 15 सितंबर से जिले के सभी डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। बंद से जनता को होने वाली समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News