प्रतापगढ़-18 अक्टूबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
Pratapgarh

News-प्रतापगढ़ में डीएम को सौंपा ज्ञापन, इस संस्था पर ठगी का आरोप

प्रतापगढ़,18 अक्टूबर। शिक्षा सहायकों ने एक वेलफेयर संस्था पर ठगी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर इंद्रजीत यादव को ज्ञापन सौंपा है। मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए इन्होंने संस्था पर नौकरी देने के नाम पर एक करोड़ रुपए की राशि हड़पने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन जारी किया गया था

शिक्षा सहायक जयंतीलाल मेघवाल ने बताया कि 1 साल पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर मदर टेरसा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा एक विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें गरीब एवं असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए शिक्षा सहायकों की आवश्यकता बताई गई थी। 

परीक्षा में 2300 अभ्यर्थी शामिल हुए थे

इस संदर्भ में ऑर्गनाइजेशन द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति देने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया गया। जयपुर की संस्था द्वारा शहर के एक विद्यालय में आयोजित की गई। एरिया मैनेजर और शिक्षा सहायकों के लिए इस परीक्षा में 2300 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से आधे अभ्यर्थियों को फेल किया गया। 

बाद में कंपनी के स्टेट डायरेक्टर सुरेश सालवी और उनके साथियों ने मिलकर इन प्रत्येक बेरोजगार युवकों से 35 से 40 हज़ार रुपये लिए। इस तरह इन्होंने अभ्यर्थियों से एक करोड रुपए से ज्यादा की राशि वसूली और उन्हें नियुक्ति प्रदान की। 

5 माह से वेतन नहीं मिल रहा

शिक्षा सहायकों का आरोप है कि उन्हें बीते 5 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है और उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। इस मामले को लेकर आज बड़ी संख्या में यह शिक्षा सहायक मिनी सचिवालय पहुंचे और कलेक्टर को कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News