गर्भवती महिलाओं की जांच कर FCM इंजेक्शन लगाए
उदयपुर 10 फ़रवरी 2026। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की चिकित्सा संस्थानों पर जांच कर निशुल्क सोनोग्राफी हेतु वाउचर दिये गए। जिन महिलाओं में रक्त की कमी पायी गयी उनको एफसीएम इंजेक्शन लगाये गए। रक्ताल्पता वाली महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर FCM इंजेक्शन दिए जा रहें हैं ताकि उनमें रक्त की मात्रा शीघ्र बढ़ सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि 132 चिकित्सा संस्थानों पर 2656 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गयी। 304 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी हेतु वाउचर दिये गये। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मां वाउचर योजना के तहत निशुल्क सोनोग्राफी करने के लिए सरकारी और पंजिकृत निजी सोनोग्राफी सेंटर पर भेजा गया।
RCHO डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानों पर आने वाली गर्भवती महिलाओ की blood, urine, haemoglobin, BP, sugar सहित अन्य जांचे निशुल्क की जाती है। संभावित और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिंहित कर उच्च संस्थानों पर भेज कर विशेषज्ञों से परामर्श लिया जाता है ताकि प्रसव के दौरान जटिलताएं नहीं रहें। साथ ही स्तनपान,पोषण और टीकाकरण के बारे में बताया गया। पोष्टिक आहार, आयरन और कैल्शियम विटामिन लेने को जागरूक किया गया।
यह अभियान हर माह में तीन बार - 9, 18 और 27 तारीख को आयोजित किया जाता है।
#UdaipurNews #MaternalHealth #PMSMA #SafeMotherhood #PregnancyCare #AnemiaAwareness #HealthCampaign #MaaVoucherYojana
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
