देबारी रेलवे स्टेशन पर नया माल गोदाम बनाने की तैयारी

4.54 करोड़ की आएगी लागत 
 
 | 
Debari godown

उदयपुर 15 अगस्त 2025। उदयपुर से माल लोडिंग अनलोडिंग में निरंतर वृद्धि के मद्देनज़र उत्तर पश्चिम रेलवे ने देबारी रेलवे स्टेशन पर नया माल गोदाम बनाने के तैयारी कर रही है।  वर्तमान में राणा प्रतापनगर स्टेशन से माल लोडिंग अनलोडिंग होती है।  जिसे नए गोदाम में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।    

राणा प्रताप नगर स्टेशन पर लगातार बढ़ते यात्री भार के दबाव के यहाँ माल लोडिंग अनलोडिंग के लिए स्थान सीमित हो गया है।  मौजूदा स्थित में मालगाड़ियों से उतरते ही माल को तुरंत उठाने की व्यवस्था करनी पड़ती है और बारिश में माल ख़राब होने का खतरा रहता है। देबारी नया माल गोदाम बनने से समस्या से राहत मिलेगी। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के सहायक अभियंता बी एल कुमावत ने बताया कि देबारी में निर्मित होने वाले यार्ड की अनुमानित लागत करीब 4.54 करोड़ रूपये है। निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निर्माण कार्य आगामी सितंबर के अंत तक जारी होने की संभावना है। देबारी माल गोदाम में शेडिंग की सुविधा होगी, जिससे लोडिंग अनलोडिंग सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगी।  

रेलवे को उम्मीद है कि देबारी माल गोदाम से लोडिंग अनलोडिंग क्षमता बढ़ेगी और राजस्व में बढ़ोतरी होगी।  खेमली कंटेनर डिपो की नज़दीकी भी नए गोदाम को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाती है। 

उल्लेखनीय है की राणा प्रताप नगर स्टेशन से एफसीआई, आरएसएमएमएल, रॉक फॉस्फेट, खाद निर्माता कंपनियों लोडिंग अनलोडिंग किया जा रहा है।

Source: Punjab Kesari