देश में इथेनॉल से वाहन चलाने की तैयारी, 2 साल में GPS से कनेक्ट होंगे टोल

वाहनों के हॉर्न में अब भारतीय म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स की होगी धुन

 | 
ethanol fuel

सॉफ्टवेयर तैयार कर सैटेलाइट और GPS से किया जाएगा कनेक्ट

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है आगे हम डीजल-पेट्रोल की जगह देश में इथेनॉल से वाहन चलाना चाहते हैं। इसके लिए हम कानून में बदलाव करने जा रहे हैं। पहले फेज में दो साल में स्कूटर और मोटरसाइकिल इथेनॉल से चलाने की व्यवस्था होगी। इथेनॉल 65 रुपए लीटर में मिलेगा जबकि पेट्रोल इससे बहुत महंगा पड़ता है। हम पेट्रोल डीजल की जगह आगे पूरी तरह से इथेनॉल आधारित वाहन चलाना चाहते हैं।

 हॉर्न में अब भारतीय म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स की धुन 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा- वाहनों के हॉर्न में अब भारतीय म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स की धुन सुनाई देगी। वाहनों के हॉर्न में अब सारंगी, तबला, हार्मोनियम सहित भारतीय म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की धुनें लगाई जाएंगी। इससे साउंड पॉल्युशन कम होगा। वन्यजीवों के आसपास होकर गुजरने वाले हाईवेज से वन्यजीव परेशान नहीं होंगे।

GPS सिस्टम से होगा टोल भुगतान
 

नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल नीति में बदलाव की बात कहते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले 2 साल में GPS सिस्टम से टोल के भुगतान की व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसमें एक सॉफ्टवेयर तैयार कर सैटेलाइट और GPS से कनेक्ट किया जाएगा। इसके बाद जो भी वाहन हाईवे पर जितने भी किलोमीटर चलेगा, उसे उतना ही टोल देना होगा। इस कार्यक्रम में गडकरी के साथ सांसद जसकौर मीणा, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, बांदीकुई विधायक जीआर खटाना समेत NHAI के अधिकारी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News