दीपावली मेला तैयारिया शुरू , दो दिन स्थानीय प्रतिभागी देंगे अपनी प्रस्तुतियां
ऑडिशन शुरू महापौर सिंघवी की शहर की प्रतिभाओं से अपील, निगम के मंच का उपयोग कर मंजिल तक पहुंचे प्रतिभागी।
निगम कार्यालय के रूम नंबर 71 में करे संपर्क
Udaipur Times News , Diwali Mela 2026 , उदयपुर 13 अक्टूबर 2026 । नगर निगम उदयपुर द्वारा आयोजित होने वाले प्रसिद्ध दीपावली मेले का रंगारंग आगाज 28 अक्टूबर से नगर निगम प्रांगण में होगा।
मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए मंगलवार से ऑडिशन एवं चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि दीपावली मेला उदयपुरवासियों के लिए मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रमुख आकर्षण रहता है। इस वर्ष मेले को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं मनोरंजनपूर्ण बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
मेले में सुरक्षा, व्यवस्थाओं और मनोरंजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि शहरवासी परिवार सहित मेले का आनंद उठा सकें। महापौर ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दो दिन उदयपुर के कलाकारों को अपनी प्रस्तुतियां देने का अवसर मिलेगा। Udaipur News
इसके लिए शहर के अनेक प्रतिभागियों ने आवेदन किया है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रंगमंच पर कलाकारों के ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
चयन प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा, जहां वे संगीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। Diwali Mela
मंगलवार को निगम प्रांगण में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का अभ्यास भी करवाया गया। कलाकारों को बेहतर प्रदर्शन करने, मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया गया। महापौर पारस सिंघवी ने शहर की प्रतिभाओं से अपील की कि वे इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का मंच स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। ऐसे आयोजनों से शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी तथा उभरते कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। NagarNigam Udaipur
प्रतिभागी यहां करें संपर्क। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि दीपावली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी नगर निगम कार्यालय के कक्ष संख्या 71 में संपर्क कर सकते हैं। निगम का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराकर उन्हें अपनी कला के माध्यम से नई पहचान बनाने का अवसर देना है।