शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछला मगरा हुआ एनक्यूएएस सर्टिफाइड

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर मिले थे  96.66 प्रतिशत अंक

 | 
Medical and Health Department

 

Udaipur Times News, Health News, उदयपुर 2 नवंबर 2026 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र माछला मगरा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण किया गया है।

पिछले 18 एवं 19 सितंबर को राष्ट्रीय टीम सदस्य डॉ अजय कुमार और डॉ प्रवेश यादव ने निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण किया था एवं 96.66 प्रतिशत अंकों से राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणिकृत किया। Udaipur Times 

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिलीप सिंह शेखावत ने प्रमाणिकृत होने पर सभी को बधाई दी। Inspection by Health Department 

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ प्रेरणा भार्गव, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक वैभव सरोहा, जिला क्वालिटी टीम सदस्य डॉ पीयूष व्यास, गणेश चौधरी, सुनील शर्मा, भूपेश रावल, मुकेश मेघवाल, आशीष प्रजापत और माछला मगरा के स्टाफ ने पूरी मेहनत से इसे सर्टिफाइड करवाया।

चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रेरणा भार्गव ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News