निजी स्कूल का छात्र स्कूल में चल रहे कार्यक्रम में हुआ घायल
उदयपुर,13 अगस्त 2025 - उदयपुर के फतहपुरा स्थित "द यूनिवर्स" सीनियर सेकंडरी स्कूल के आयोजित हो रहे एक आयोजन के दौरान स्कूल की 10 वी क्लास का एक छात्र ऊंचाई से गिरने से घायल हो गया जिसके बाद हॉस्पिटल पहुंचे घायल छात्र के प्रजनो ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और आयोजन के दौरान लापरवाही की बात कही।
घटना बुधवार दोपहर उस समय हुई जब स्कूल में मटकी फोड़ का कार्यक्रम चल रहा था, तभी स्कूल की 10 वी क्लास में पड़ने वाला मयंक खटीक जो की उस समय मटकी फोड़ के लिए ऊपर चढ़ा हुआ था वह अचानक नीचे आ गिरा और उसे गंभीर चोट आई। जिसे इलाज के लिए तुरंत पहले एमबी गवर्नमेंट हॉस्पिटल और फिर एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया।
घायल छात्र के पिता शंकर लाल खटीक ने बताया की उनका पुत्र मयंक फतहपुरा स्थित "द यूनिवर्स" सीनियर सेकंडरी स्कूल की 10 सी क्लास का छात्र है ,उन्होंने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा की बुधवार को स्कूल में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन था जिसकी स्कूल द्वारा उन्हें कोई जानकारी स्कूल द्वारा नहीं दी गई थी न ही इसके लिए उनसे कोई स्वीकृत ली गई थी। इसके अतिरिक्त स्कूल प्रशासन द्वारा न ही कोई सुरक्षा इंतजाम किये गए थे जिसकी वजह से ये हादसा हो गया।
शंकर लाल ने बताया की स्कूल प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी उन्हें दी गई जिसपर वह अपने रिश्तेदारों और समाज के लोगों के साथ तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे।
उन्होंने कहा की जो उसके पुत्र के साथ हुआ वो एक घोर लापरवाही वाली घटना थी, लेकिन स्कूल को चाहिए की जो भी कार्यक्रम उसके द्वारा आयोजित किये जाए वो छात्रों के अभिभावकों की स्वीकृति से ही किये जावे और उसके लिए उचित इंतजाम भी किये जाए। उन्होंने बताया की फिलहाल मयंक हॉस्पिटल में इलाजरत है और डॉक्टर्स द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
