देश के अलग-अलग हिस्सों में जियो के नेटवर्क में दिक्कत

ग्राहको को मिलेगा 2 दिन का एक्सटेंशन

 | 
#JioDown Jio Plan Extension by 2 days

ट्विटर पर कुछ ही मिनटों में #jiodown  ट्रेंड

आज सुबह से रिलायंस जियो का नेटवर्क डाउन होने के बाद उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।  राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में यह समस्या देखी गई। इस दौरान ना तो उपभोक्ताओं के मोबाइल से कॉल लग पा रहे हैं और ना ही इंटरनेट चल रहा है। 

जियो के नेटवर्क में आई इन दिक्कतों के बाद ट्विटर पर कुछ ही मिनटों में #jiodown ट्रेंड करने लगा। अभी तक इस हैशटैग के साथ नेटवर्क की शिकायत को लेकर करीब साढ़े 5 हजार से ऊपर ट्वीट देखने को मिले है। जियो के नेटवर्क में दिक्कत होने के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जियो ने ग्राहकों से माफी मांगी

जियो की सर्विस शुरू होने पर जियो की तरफ से ग्राहकों को मैसेज किया है। मैसेज के जरिए जियो ने ग्राहकों से माफी मांगी है। उन्होंने मैसेज में लिखा कि आज सुबह कई राज्यों में जियो ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके लिए हम वास्तव में क्षमा चाहते हैं। साथ ही लिखा है कि जिन जियो ग्राहकों को परेशानी हुई है उन्हें कंपनी की तरफ से उनके प्लान के मुताबिक 2 दिन का एक्सटेंशन मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News