उदयपुर में प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 31 मई से, 85 केंद्रों पर होगी परीक्षा

 | 

Udaipur Times, RPSC recruitment exam 2025: 29 मई 2026 । राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से प्राध्यापक, कृषि प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा - 2025 का आयोजन 31 मई से 5 जून तक किया जा रहा है। उदयपुर में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक डाॅ अमृता दुहन के निर्देशन में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में कुल 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 37 राजकीय एवं 48 निजी विद्यालय शामिल हैं। RPSC recruitment exam 2025

परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि आरपीएससी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 31 मई को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक प्रथम पारी में सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए की परीक्षा होगी। इसमें सर्वाधिक 27,552 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक द्वितीय पारी में हिंदी विषय की परीक्षा होगी, इसमें 12,216 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 29 उप समन्वयक, 123 ऑब्जर्वर एवं प्रत्येक कक्ष में दो-दो वीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी के लिए 15 सतर्कता दल भी गठित किए गए हैं। शुक्रवार को परीक्षा पूर्व बैठक हुई, जिसमें सभी केंद्राधीक्षक, ऑब्जर्वर एवं उप समन्वयक ने भाग लिया। RPSC recruitment exam 2025

यह है परीक्षा कार्यक्रम

  • 31 मई को प्रथम पारी में जीके ग्रुप-ए तथा द्वितीय पारी में हिंदी
  • 1 जून को प्रथम पारी में इतिहास एवं द्वितीय पारी में अंग्रेजी
  • 2 जून को प्रथम पारी में कॉमर्स एवं द्वितीय पारी में रसायन विज्ञान
  • 3 जून को प्रथम पारी में जीके ग्रुप-बी एवं द्वितीय पारी में राजनीति विज्ञान
  • 4 जून को प्रथम पारी में भूगोल एवं द्वितीय पारी में जीव विज्ञान
  • 5 जून को संस्कृत, भौतिक विज्ञान एवं द्वितीय पारी में गणित

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व तक ही प्रवेश मिलेगा
  • बिना प्रवेश पत्र किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा
  • मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे
  • प्रत्येक कक्ष में 24 परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था रहेगी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News