सिख कॉलोनी में 5G मोबाइल टॉवर लगाने पर हुआ विरोध

आधी रात को टॉवर स्थापित करने की मंशा पर मोहल्लेवासियो से किया जमकर विरोध

 | 
sikh colony

आज जिला कलेक्टर और नगर निगम महापौर को दिया ज्ञापन

उदयपुर 30 नवंबर 2021। शहर के एमबी कॉलेज के पास स्थित सिख कॉलोनी के गुर गोविन्द सिंह मार्ग पर नगर निगम ट्रांसफर स्टेशन के बाहर रात 1 बजे जिओ के 5G टॉवर लगाने पहुंची इंडस टावर लिमिटेड के कर्मचारियों का क्षेत्रवासियों ने जमकर विरोध किया।  क्षेत्रवासियों के विरोध के पुलिस की मौजूदगी में काम बंद करवाया गया। 

गुरुद्वारा सचखंड दरबार के अध्यक्ष सरदार धर्मवीर सिंह सलूजा ने बताया की सिख कॉलोनी में आवासीय क्षेत्र में टावर स्थापित करने से रेडिएशन से क्षेत्रवासियों को ब्रेन ट्यूमर एवं कैंसर का खतरा है। इसे स्थापित करने के लिए कोई अनापत्ति ना तो क्षेत्रवासियों से ली गई और ना ही स्थानीय वार्ड पार्षद से ली गई। गुरूद्वारे में हज़ारो लोगो का रोज़ आना जाना लगा रहता है, क्षेत्रवासियों को इस टावर की अनुज्ञा जारी करने पर रोष है। मोहल्लेवासी पहले ही से नगर निगम कचरा ट्रांसफर स्टेशन से परेशान है। वहां से उठने वाली बदबू से संक्रमण के इस दौर में पहले से ही परेशानी है अतः कचरा स्टेशन भी क्षेत्र से कहीं अन्यत्र शिफ्ट किया जाये।  

सिख कॉलोनी के क्षेत्रवासियों ने टॉवर की अनुमति निरस्त करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर और नगर निगम महापौर को आज ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है की क्षेत्रवासियों की आपत्ति एवं सुरक्षा के हित को ध्यान में रखकर टावर लगाने की अनुमति तुरंत प्रभाव से निरस्त की जाए अन्यथा क्षेत्रवासियों को उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News