उदयपुर के जोगी तालाब मे मंदिर पर UDA की कार्रवाई पर विरोध

 | 
Action on Mandir at Jogi Talab Udaipur by UDA

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के जोगी तालाब स्थित वैदेही विहार में उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) द्वारा हनुमान जी का मंदिर ढहाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। UDA Action on Temple

शनिवार सुबह करीब 6 बजे UDA की टीम ने JCB की मदद से मंदिर के पक्के निर्माण और उसकी चारदीवारी  को ध्वस्त कर दिया। जब तक स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे, तब तक प्राधिकरण की टीम अपनी कार्रवाई पूरी कर वहां से रवाना हो चुकी थी। इस घटना से आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और यूडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। UDA Action on Temple

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आक्रोशित लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। UDA Action on Temple

दूसरी ओर,  उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें स्थानीय निवासियों से ही लिखित शिकायतें मिली थीं, जिसमें रिजर्व लैंड (आरक्षित भूमि) पर अवैध रूप से मंदिर के पक्के निर्माण की बात कही गई थी। UDA Action on Temple

अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था, जिसमें मंदिर को स्वयं हटाने या दूसरी जगह स्थानांतरित करने का अवसर दिया गया था। नोटिस पर कोई कदम न उठाए जाने के बाद ही सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई अमल में लाई गई। UDA Action on Temple

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News