मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जल्द होगी संभाग स्तरीय बैठक

बैठक में उदयपुर संभाग की विभिन्न बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता शामिल होंगे

 | 
BAR ASSOCIATION UDAIPUR

 

Udaipur Times News ,Protest for High Court Bench in Udaipur,उदयपुर 7 सितमबर 2026 । मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आंदोलन को और व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति की संभाग स्तरीय बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी।

बैठक में उदयपुर संभाग की विभिन्न बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता शामिल होंगे तथा आगामी आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति एवं बार एसोसिएशन उदयपुर के तत्वावधान में सोमवार को न्यायालय परिसर स्थित नीम चौक में मासिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। Udaipur News

हर माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले इस धरना-प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर मेवाड़-वागड़ क्षेत्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को मजबूती से उठाया और कहां की जो भी निकाय में चुनाव लड़ रहे हैं कैसी हैं वह भी अपने स्तर पर उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हेतु भरसक सकारात्मक प्रयास करे अधिवक्ताओं ने कहा कि मेवाड़-वागड़ क्षेत्र आदिवासी एवं ग्रामीण बाहुल्य क्षेत्र है।

क्षेत्र के लोगों को न्याय के लिए राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जोधपुर जाना पड़ता है, जो उदयपुर सहित मेवाड़-वागड़ क्षेत्र से करीब 600 से 700 किलोमीटर दूर है। पर्याप्त परिवहन साधनों के अभाव तथा क्षेत्र की बड़ी आबादी के आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आमजन के लिए इतनी लंबी दूरी तय कर न्याय प्राप्त करना बेहद कठिन एवं खर्चीला है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय आमजन के दरवाजे तक पहुंचना चाहिए। Legal News Udaipur

उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होने से मेवाड़-वागड़ की गरीब, आदिवासी, ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर जनता को सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय मिल सकेगा तथा न्याय प्राप्त करने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा और अनावश्यक आर्थिक भार से राहत मिलेगी।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग केवल अधिवक्ताओं का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे मेवाड़-वागड़ क्षेत्र की आम जनता के न्याय के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। Protest for High Court Bench in Udaipur

इसी उद्देश्य से संभाग स्तर पर आंदोलन को और मजबूत करने के लिए जल्द ही संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। आज आन्दोलन में बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, सहव्रत सदस्य अरुण पाल सिंह चुंडावत, कांता नागदा, ऋतु सारस्वत एवं वैशाली राठौड़, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य रतन सिंह राव, पूर्व अध्यक्ष रामकृपा शर्मा, मनीष शर्मा, राकेश मोगरा एवं भरत वैष्णव सहित महेन्द्र मेहता, रविंद्र सिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह चुंडावत, गोपाल लाल पालीवाल, मोहन शर्मा, नितेश शर्मा, राजेश पटेल, भरत प्रजापत, निमेष भट्ट, देवी लाल गुर्जर, यशवंत मेनारिया, हरीश पालीवाल, मनोज अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, प्रकाश टेलर, दीपक सिंह देवड़ा, फतेह सिंह राठौड़, मनोहर सिंह टाक, एवं हितेश गिरी गोस्वामी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News