मेवाड़ वागड़ में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के लिए धरना प्रदर्शन

मेवाड़ वागड़ विगत 44 वर्षों से उदयपुर में खंडपीठ की स्थापना हेतु आंदोलन कर रहा है
 
 | 

उदयपुर 7 फ़रवरी 2026। बार एसोसिएशन उदयपुर एवं मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के तत्वाधान में आज 7 फरवरी को न्यायालय के मुख्य द्वार पर मेवाड़ वागड़ में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना हेतु किया गया धरना प्रदर्शन।

बार एसोसिएशन उदयपुर के महासचिव लोकेश गुर्जर ने बताया कि आज बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन की अध्यक्षता में मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के संयोजक रमेश नंदवाना के नेतृत्व में हर माह की 7 तारीख को धरना प्रदर्शन किया जाता है जिसके दौरान समस्त अधिवक्तागण अपना न्यायिक कार्य त्याग कर आंदोलन करते हैं। 

उदयपुर में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना हेतु पूरा मेवाड़ वागड़ विगत 44 वर्षों से उदयपुर में खंडपीठ की स्थापना हेतु आंदोलन कर रहा है क्योंकि राजस्थान का यह संभाग आदिवासी इलाका है यहां पर ज्यादातर आदिवासी व गरीब जनता निवास करती हैं जो केवल छोटी कृषि पर ही निर्भर है। वह न्याय प्राप्त करने हेतु जोधपुर तक यात्रा नहीं कर सकते हैं चाहे उनका का पक्ष कितना भी मजबूत क्यों ना हो ,क्योंकि जोधपुर की दूरी यहां से बहुत अधिक है और आवागमन हेतु कोई सीधा साधन भी उपलब्ध नहीं है। 

राजस्थान राज्य में करीब 12 प्रतिशत जनजाति व्यक्ति निवास करते हैं उसमें से 60 प्रतिशत जनजाति जनसंख्या केवल इसी क्षेत्र में निवास करती हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 244 के अनुसार मेवाड़ व वागड़ क्षेत्र का अधिकांश ईलाका पांचवी अनुसूचि अधिशासित है। पांचवी अनुसूचि में आदिवासियों को स्वशासन के लिए विशेष प्रावधान किये गये है ताकि आदिवासी समुदाय को शीघ्रातिशीघ्र मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। पांचवी अनुसूचि से शाशित होने के कारण इस ईलाके के लिए विषेश कानून प्रावधान संविधान में किये गये है। ईलाके की जनजातियों व अन्य निवासियों को शुसान प्रदान किये जाने के लिए राज्यपाल महोदय को इस ईलाके में किसी भी प्रचिलित कानुन को लागु होने से रोकने व नये कानुन बनाने का अधिकार दिया गया है।

आज धरने पर कई अधिवक्ता उपस्थित हुए और अपने उद्बोधन दिए और कंधे से कंधा मिलाकर उक्त आंदोलन को और तीव्र करने हेतु अपने-अपने विचार रखे हैं। आज धरने पर अधिवक्ता निमेष भट्ट द्वारा स्वरचित हाई कोर्ट बेंच आंदोलन का गीत "अबके बरस उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कर देंगे अब के बरस।"  गाकर उक्त आंदोलन को और उग्र करके इसे सार्थक करने हेतु कई अधिवक्ता तत्पर है और बहुत ही जल्द उक्त आंदोलन उग्र रूप में किया जाएगा।

आज धरने में बार एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, भानु भटनागर अरुणपाल सिंह चुंडावत, दिनेश चंद्र मेघवाल, प्रेम सिंह पवार, पूर्व अध्यक्ष व मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के संयोजक रमेश नंदवाना, शंभू सिंह राठौड़, मनीष शर्मा, राकेश मोगरा, चंद्रभान सिंह शक्तावत, महावीर प्रसाद शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह छाबड़ा, जिला संयोजक, भूपेंद्र सिंह चुंडावत, हर्षवर्धन जैन, यशवंत सिंह शक्तावत, महावीर प्रसाद शर्मा, निर्मल कुमार पंडित, सैय्यद हुसैन बंटी, सुख राम डिडेल, यतेंद्र दाधीच आदि अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।