जुमे की नमाज़ में काली पट्टी बांधकर आतंकी हमले का विरोध किया

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर एक आवाज़ में अपना विरोध दर्ज कराया

 | 
muslim samaj

उदयपुर 25 अप्रैल 2025। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की मज़मम्त (विरोध) करने के लिए आज इंतज़ामिया कमेटी पलटन मस्जिद के तत्वावधान में काली पट्टी बांधकर आज जुमे की नमाज़ के बाद समस्त मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर एक आवाज़ में अपना विरोध दर्ज कराया।

इंतज़ामिया कमेटी पलटन मस्जिद के सेक्रेटरी रियाज़ हुसैन ने कहा कि यह हमला किसी धर्म पर नहीं बल्कि संपूर्ण इंसानियत पर है और हम ऐसे लोगों की फाँसीं की माँग करते हैं। ख़ज़ांची मोहम्मद हनीफ़ ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता के साथ ही ऐसे आतंकियों के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ सकते हैं । 

mulsim samaj

कमेटी के इज़हार हुसैन ने कहा कि इस मौक़े पर आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए शहीद हुए सैय्यद आदिल हुसैन को भी हमें याद रखना चाहिए क्योंकि वो असली मुस्लिम और इस्लाम को मानने वाले का उदाहरण देते हुए शहीद हो गए। इस दौरान नायब सदर नासिर खान ने कहा कि ऐसे नाज़ुक समय में हम सब देशवासि एक साथ हैं और शहीदों के परिजनों के साथ है। 

muslim samaj

इस मौक़े पर यह भी पूछा गया कि कश्मीर जैसे अति संवेदनशील जगह पर उस दौरान किसी तरह के सुरक्षा बलों का न होना भी सवाल खड़े करता है और जाँच एजेंसियों कि कार्यशैली पर सवाल उठाता है । 

विरोध प्रदर्शन में सैंकड़ों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे ।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News