Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के सूरजपोल थानाक्षेत्र के इंद्रा नगर बीड़ा में गुरुरवार रात शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़ के मामले में कई घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपियों को पहचान और गिरफ्तार नहीं होने से नाराज़ क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में सूरजपोल थाने के बाहर जमा हों गए और धरना प्रदर्शन करने लगे।
लोगों की मांग थीं की घटना को अंजाम देने वाले को जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। थोड़ी देर में सामाजिक सगठनों और एबीवीपी के कार्यकर्त्ता भी थाने के बाहर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के अधिकारियो से मुलाक़ात कर अपनी मांगे भी रखी।
मिडिया से बात करते हुए सामाजिक कार्यकर्त्ता सन्नी पोखरना ने कहा किया अधिकारियो ने इलाके में अभय कमांड के कैमरे लगाने, आरोपी को जल्द गिरफ़्तारी करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग पर सहमति जताई हैं।
पुलिस ने कल सुबह तक का समय मांगा हैं ताकि स्पष्ट कार्यवाही हों और कोई बेगुनाह इसमें ना फसें और आरोपी के खिलाफ ऐसी कार्यवाही हों कि वो भविष्य में कभी भी ऐसी घटना करने की सोचे भी नहीं। साथ ही मंदिर के पुनःनिर्माण करने वाली मांग को भी अधिकारियो ने माना हैं।
कांग्रेस के पूर्व पार्षद गौरव प्रताप ने कहा को समस्त हिन्दू समाज इस घटना से आहत हैं, जो भी आरोपी हैं उसकी जल्द गिरफ़्तारी हों, पुलिस जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करें और उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
गौरतलब हैं किया गुरुवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने इंद्रा नगर बीड़ा इलाके में शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी थीं, मामला सामने आने पर इलाके के लोगों ने नाराजगी जताते हुए आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग की थीं और इंद्रा नगर (बीड़ा) विकास समिति की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया था।