हरियाव गांव में दुल्हन को घोड़ी से उतारने के विरोध में निकली रैली

दोषियों पर कार्रवाई की मांग
 | 
Meghwal samaj rally

उदयपुर 7 मई 2026। भीम आर्मी के बैनर तले विभिन्न बहुजन एवं सामाजिक संगठनों द्वारा गांव हरियाव में मेघवाल समाज की बिन्दोली रोककर दुल्हन को घोड़ी से नीचे उतारने और मारपीट करने के विरोध में बुधवार को उदयपुर में विशाल रैली एवं धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने टाउन हॉल से दुल्हन को घोड़ी पर बैठाकर रैली निकाली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में शामिल शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि हरियाव गांव में मेघवाल समाज की बिन्दोली को रोककर दुल्हन को घोड़ी से नीचे उतार दिया गया तथा समाज के लोगों के साथ मारपीट की गई। इस घटना से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News