प्रशासन की शव यात्रा निकाल कर जताया विरोध


प्रशासन की शव यात्रा निकाल कर जताया विरोध 

डॉक्टर बोले- हमें नया और जवाबदेह प्रशासन चाहिए

 
doctor's protest

उदयपुर 23 जून 2025। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। डॉक्टर रवि शर्मा की करंट लगने से हुई मौत के मामले में प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आज रेजिडेंट डॉक्टर्स ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और नारेबाजी करते हुए प्रशासन के पुनर्जन्म की मांग की।

doctor's protest

रेजिडेंट डॉक्टर यूनियन के अध्यक्ष डॉ. दीपेन्द्र सावदा ने कहा कि हमारे सभी शिक्षक हमारे साथ हैं। उनका भी कहना है कि जिसकी भी लापरवाही है, उसे सजा मिलनी चाहिए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति उसकी जगह आएगा, उसकी जिम्मेदारी खुद-ब-खुद तय हो जाएगी।

डॉ. दीपेन्द्र ने आगे कहा कि आज हमने प्रशासन की शव यात्रा निकाली है ताकि प्रशासन का नया जन्म हो और हमें एक बेहतर, जवाबदेह प्रशासन मिल सके। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

doctor's protest

इस विरोध प्रदर्शन में रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ कई मेडिकल छात्र, फैकल्टी सदस्य और अन्य चिकित्सक भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रशासन और हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि दोषी अधिकारियों को हटाया जाए और डॉ. रवि शर्मा के परिवार को न्याय दिलाया जाए।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal