जोधपुर गैंगरेप घटना के विरोध में प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिला कलेक्टरी के बाहर प्रदर्शन किया गया

 | 
abvp

उदयपुर 17 जुलाई 2023 । जोधपुर में जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी में हुए गैंग रैप घटना के विरोध में उदयपुर में भी आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिला कलेक्टरी के बाहर प्रदर्शन किया गया। 

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकताओं ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था की विफलताओं के विरोध में जमकर नारेबाज़ी की। संगठन के कार्यकताओं का कहना है कि राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। 

एबीवीपी कार्यकताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की अक्षमता के कारण राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर कार्यकताओं ने इस मामले की फास्ट ट्रेक में लेकर आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग उठाई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News