इंदिरा गांधी को 'दादी' कहे जाने पर उदयपुर में भी प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की जलाया सी.एम का पुतला 

 | 
Indra Gandhi Protest

उदयपुर, 22 फ़रवरी 2025 | राजस्थान विधान सभा में मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा देश की पुर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दादी कहने का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है।  इस घटना के बाद देश भर में कांग्रेसियों द्वारा इस टिप्पणी  को उनके वरिष्ठ नेता और  पुर्व प्रधानमंत्री का अपमान मानते हुए धरना प्रदर्शन किया रहा है। 

इसी कड़ी में शनिवार को युवा कांग्रेस और शहर कांग्रेस पार्टी और देहात कांग्रेस द्वारा जिला ज़िला कलेक्ट्री पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

इस दौरान कांग्रेस शहर ज़िलाध्यक्ष फ़तेह सिंह राठोड ने कहा की इस तरह से पार्टी की वरिठ नेता, देश की पूर्व प्रधान मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को नहीं सहा जाएगा। उन्होंने कहा की भाजपा के कद्दावर नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिन्हे मां दुर्गा का रूप कहा था, ऐसी महिला के खिलाफ इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी एक निंदनीय कृत्य है इसे कांग्रेस के कार्यकर्त्ता और देश की जनता नही सहेगी। उन्होंने मंत्री अविनाश गहलोत से इस्तीफा देने और माफ़ी मांगने की मांग की। राठोड ने कहा की यह एक असंसदीय शब्द है और किसी को कोई हक़ नहीं की देश के किसी भी सम्मानीय नेता के खिलाफ कोई भी अपशब्द कहे। राठोड ने कहा की अगर उन्हें इसके खिलाफ आंदोलन भी करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। 

प्रदर्शन के दौरान फ़तेह सिंह राठौड़ सहित ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, कांग्रेस के नेता विवेक कटरा सहित युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव लव चौधरी, प्रदेश महासचिव यशपाल सिंह और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

दरअसल ये पूरा हंगामा राजस्थान विधानसभा में BJP के तरफ से दिए गए एक बयान पर हुआ है, विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘दादी’ कह दिया. प्रश्नकाल के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास संबंधी प्रश्न का उत्तर देते समय विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘2023-24 के बजट में भी आपने हर बार की तरह अपनी ‘दादी’ इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था’’ 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News