सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की धीमी जांच को लेकर प्रदर्शन

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया  और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा
 | 
sukhdev singh gogamedi murder case

उदयपुर 7 मार्च 2024। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के 3 महीने बीत जाने के बावजूद भी अभी तक परिवार के लोगों को न्याय नहीं मिलने और NIA की जांच की धीमी गति को लेकर गुरुवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। 

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जीवन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के गवाहों को अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। वहीं सुखदेव सिंह गोगामेडी की धर्मपत्नी शीला सुखदेव सिंह शेखावात न्याय की मांग को लेकर CM हाउस के लिए पैदल निकल चुकी है। 

उन्होंने बताया कि अगर उनको न्याय नहीं मिलता है तो वह CM हाउस के बाहर जौहर करेगी और उसके बाद करणी सेना के सभी कार्यकर्ता भी आत्मदाह करेंगे। उसके बाद अगर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News