देवास-III और IV परियोजना का राज्यपाल कटारिया ने किया निरीक्षण

2045 तक उदयपुर की जल सुरक्षा होगी मजबूत, झीलों में बना रहेगा पानी; टनल और डैम निर्माण कार्य का लिया जायजा

 | 
Punjab Governor Gulab Chand Kataria inspecting the Devas III and Devas IV drinking water project tunnel and dam construction in Udaipur, Rajasthan.

 

Udaipur Times News, Governor of Punjab, Dewas Scheme,उदयपुर 4 जुलाई 2026 -  देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना का पंजाब राज्यपाल ने किया निरीक्षण, साल 2045 तक उदयपुर को पानी के संकट से मिलेगी मुक्ति पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट देवास-III और देवास-IV पेयजल परियोजना का जमीनी निरीक्षण किया। GulabChandKataria

उन्होंने गोगुंदा के उंडीथल पहुंचकर टनल निर्माण और नाल गांव में बन रहे डैम की प्रगति को बारीकी से देखा। प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारियों से प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने के बाद कटारिया ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उदयपुर के भविष्य के लिए संजीवनी है, जिससे साल 2045 तक शहर की झीलें कभी खाली नहीं रहेंगी और पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की और बताया कि फरवरी 2024 से जून 2026 तक फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए उन्हें खुद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलकर प्रयास करने पड़े, तब जाकर काम आगे बढ़ पाया। उन्होंने याद दिलाया कि यह पूर्व सीएम मोहनलाल सुखाड़िया का अधूरा सपना था। UdaipurNews

प्रोजेक्ट की तकनीकी जानकारी देते हुए राज्यपाल ने बताया कि कुल 15 किलोमीटर लंबी टनल (10.5 किमी और 4.15 किमी) का काम काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि जमीन के अंदर चट्टानों की स्थिति अनिश्चित होती है। DevasProject

वर्तमान में रोजाना 7 मीटर टनल खोदी जा रही है, जिसे प्रति माह 700 मीटर तक ले जाने का लक्ष्य है। अधिकारी हालांकि इसे 2028 तक पूरा करने का दावा कर रहे हैं। गौरतलब है कि देवास तृतीय के तहत नाथियाथल गांव के पास 703 एमसीएफटी क्षमता का बांध बन रहा है, जहां से पानी टनल के जरिए आकोदड़ा बांध और फिर पिछोला झील पहुंचेगा। UdaipurNews

वहीं देवास चतुर्थ के तहत अंबावा गांव में 390 एमसीएफटी क्षमता का बांध बनेगा, जिसे टनल से देवास तृतीय से जोड़ा जाएगा। कटारिया ने कहा कि यह अनूठा वाटर सिस्टम उदयपुर ही नहीं, बल्कि चित्तौड़गढ़ और बीसलपुर तक के लोगों की पानी की किल्लत को दूर करेगा।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #LakeCity #DevasProject #WaterProject #WaterSecurity #Infrastructure #Development #Tourism #GulabChandKataria #DrinkingWater #SmartCity #Mewar #SouthernRajasthan #IndiaInfrastructure #UdaipurDevelopment #Engineering #PublicProjects

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News