1 से 30 नवम्बर तक जांचेंगी भवनों और सड़कों की गुणवत्ता

निर्माण कार्यों की होगी कड़ी जांच
 | 
elevated road

उदयपुर 31 अक्टूबर 2025 - प्रदेश भर में भवनों व सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर राज्य सरकार गम्भीर है। मुख्यमंत्री भजनलाल के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में 1 से 30 नवम्बर तक सघन निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान राजकीय भवनों एवं सड़कों की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जायेगा जिसके आधार पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जायेगी।

जिले में अभियान के सुचारू संचालन हेतु संभागीय आयुक्त व कार्यवाहक जिला कलक्टर प्रज्ञा केवलरमानी ने दो समितियों का गठन किया है।

नगरीय विकास एवं आवास व स्वायत्त शासन विभाग के कार्यों के सघन निरीक्षण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता (शहर) मुनीम चंद मीणा की अध्यक्षता में गठित समिति में अधिशाषी अभियन्ता आर.के. मूंदड़ा, यूडीए के अधिशाषी अभियन्ता नीरज माथुर एवं नगर निगम की अभिशाषी अभियन्ता सुश्री शशिबाला को सदस्य मनोनीत किया है।

इसी प्रकार समग्र शिक्षा अभियान के भवन कार्यों के निरीक्षण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियन्ता (ग्रामीण) अशोक उपाध्याय की अध्यक्षता में गठित समिति में अधिशाषी अभियन्ता मनीष अरोड़ा व नगर निगम अधिशाषी अभियन्ता अखिल कुमार गोयल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। केवलरमानी ने दोनो समितियों को सात दिवस में संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News