कुंभलगढ़ में होटल निर्माण पर सवाल, नाड़ी और श्मशान के रास्ते को नुकसान पहुंचाने के आरोप

 | 
Question on Kumbahlagrh Hotel Construction

 

Udaipur Times, Rajsamand News: राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के संदुकोकामुड़ा-आंतरी-वरदड़ा इलाके में होटल निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है।

प्रशासक विजय राम भील ने आरोप लगाया कि होटल निर्माण के दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए नाड़ी, प्राकृतिक जलस्रोतों और श्मशान जाने के रास्ते को प्रभावित किया जा रहा है।

आरोप है कि प्राकृतिक नाड़ी में मनरेगा के तहत बनी दीवार से अब तरीके से नाड़ी ऊंची दीवार का निर्माण किया गया है, जिससे नाड़ी में पानी के प्राकृतिक बहाव पर असर पड़ने की आशंका है। वहीं, एक प्राचीन कुएं में मिट्टी डालकर उसे प्रभावित करने और नाड़ी क्षेत्र में निर्माण करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे सार्वजनिक संपत्ति और पारंपरिक जलस्रोतों को नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासक विजय राम भील ने संबंधित विभागों के अधिकारियों पर शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News