राहुल गांधी ने सुनी राजस्थान के बस बॉडी उद्योग की पीड़ा

बोले-सरकार तक पहुंचाऊंगा आवाज
 | 
Rahul Gandhi Meet Bus Body builders in Rajasthan

 

Udaipur Times: 6 जुलाई 2026। देश के बस बॉडी निर्माण उद्योग से जुड़े लाखों लोगों की समस्याओं को समझने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने विगत माह अपने राजस्थान प्रवास के दौरान अजमेर में बस बॉडी निर्माण इकाई का दौरा किया। करीब एक घंटे तक फैक्ट्री में रहकर उन्होंने बस निर्माण की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया, कारीगरों एवं श्रमिकों से संवाद किया और उद्योग जगत की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मामला अब सामने आया है। 

Rahul gandhi meets Bus body Builders in rajasthan

दौरे के दौरान ऑल राजस्थान बस एंड ट्रक बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन की ओर से भावेश सुथार एवं अध्यक्ष सुंदरलाल सुथार ने उद्योग के समक्ष खड़ी चुनौतियों, नई नीतियों से छोटे एवं मध्यम निर्माताओं पर पड़ रहे प्रभाव तथा लाखों लोगों के रोजगार से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा। 

उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों के साथ-साथ दशकों से देश की परिवहन व्यवस्था को मजबूती देने वाले पारंपरिक बस बॉडी उद्योग के संरक्षण पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने श्रमिकों से भी सीधे बातचीत कर उनके अनुभव और समस्याएं जानीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उद्योग की मांगों और चिंताओं को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा तथा रोजगार से जुड़े इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उद्योग प्रतिनिधियों ने इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि किसी राष्ट्रीय नेता का स्वयं फैक्ट्री पहुंचकर उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन करना और श्रमिकों व उद्यमियों से सीधे संवाद करना उद्योग के प्रति गंभीर संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल भविष्य में उद्योग हितैषी नीतियों का मार्ग प्रशस्त करेगी और बस बॉडी निर्माण क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News