उदयपुर में 6 स्थानों पर फिर हुई सीज़ की कार्यवाही
यू डी टैक्स वसूली को लेकर निगम ने दिखाई सख्ती, नगरीय विकास कर में छूट का लाभ लेवे शहरवासी
2 संपत्ति मालिक ने जमा करवाया टैक्स
उदयपुर 30 जनवरी 2026 - नगर निगम द्वारा नगरीय विकास कर को लेकर फिर से सख्ती शुरू की है, कर वसूली को लेकर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर सोमवार की तर्ज पर शनिवार को कुल छः सम्पतियों को सीज किया गया जिसमें से 2 संपत्ति मालिकों ने निगम पहुंच कर अपना कर जमा करवा दिया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर नगरीय विकास कर वसूलने को लेकर सोमवार की तरह शुक्रवार को भी बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 संपतियों को सीज किया गया। आयुक्त के अनुसार शुक्रवार को सुन्दरवास मेन रोड अकीला बाई / मंसूर अहमद एवं अन्य जिसका नगरीय विकास कर कुल 20,29,196/- बकाया था जिसे सीज किया गया। सज्जन नगर, रामपुरा रोड, रॉयल गार्डन के सामने रामचन्द्र सुथार की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 3,38,048/- रूपये बकाया था जिसे भी सीज किया गया।
इंदिरा कॉलोनी, S.T.C. स्कूल के सामने, गोवेर्धन विलास में देवेन्द्र नाथ खेमराज की संपत्ति जिसका कुल 2,02,115 /- रुपया नगरीय विकास कर बकाया चल रहा था उसको भी सीज किया गया।
हिरण मगरी, सेक्टर – 4, आदर्श काम्प्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड जिसका कुल 1,61,786 /- रुपया नगरीय विकास कर बकाया चल रहा था उसको भी सीज किया गया। मधुबन स्थित अनुपम बंसल की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 3,57,130/- रुपए बजाया था उसे भी सीज किया गया। इसी प्रकार कार्तिकेय सोसायटी, पानेरियों की मादडी,हिरण मगरी स्थिति कन्हैया लाल की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 1,49,114/- रुपए बकाया था उसे भी सीज किया गया।आयुक्त खन्ना के अनुसार इनके द्वारा नगरीय विकास कर की राशि जमा नहीं कराने से नगर निगम द्वारा इन व्यावसायिक सम्पतियों पर ताला लगा इनकी व्यावसायिक गतिविधियाँ बन्द करा दी गई। संबंधित फर्मों द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद कारण भी नही बताया गया। फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी तामिल करवाया जा चुका था।
सभी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत निगम ने कार्यवाही करते हुए राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा की उपबंधो के अधिन यू डी टैक्स की वसूली की पूर्ती हेतु चार संपतियो को सीज करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। हाथों हाथ करवाया कर जमा।
नगरीय विकास कर को लेकर शुक्रवार सवेरे बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की 6 संपत्तियों को सीज किया गया। सीज करने के पश्चात मधुबन स्थित अनुपम बंसल की संपत्ति जिसकी बकाया राशि 3,57,130/- निगम आकर जमा करवाई गई, इसी के साथ सज्जन नगर, रामपुरा रोड, रॉयल गार्डन के सामने स्थित रामचन्द्र सुथार की संपत्ति जिसकी बकाया राशि 3,38,048/- भी निगम में आकर जमा करवाई गई उसके उपरांत सीज इमारतों को पुनः खोला गया। लगातार जारी रहेगी कार्यवाही।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने पुनः स्पष्ट किया है कि शहर में सभी प्रतिष्ठान मालिक जिनको नगर निगम द्वारा नगरीय विकास कर जमा करवाने के नोटिस मिल चुके हैं वह निगम कार्यालय में पहुंचकर अपना यूडी टैक्स जमा करवाकर शहर के विकास में अपना सहयोग करें। यदि इसके उपरांत भी नगरीय विकास कर नहीं जमा कराया जाता है तो निगम को सख्त कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को सीज किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित फर्म मालिक की ही रहेगी।
नगरीय विकास कर में छूट का लाभ लेवे शहरवासी। गृह कर एवं नगरीय विकास कर में राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विशेष छूट को लेकर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहरवासियों से अपील की है। आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह छूट अब 31 मार्च तक बढ़ा दी है जिसका लाभ सभी शहरवासियों को लेना चाहिए। ऐसे शहरवासी जो कर देने की श्रेणी में आते है और उनका कर अभी तक बकाया है उन शहरवासियों को इस छूट का लाभ लेना चाहिए। आयुक्त ने स्पष्ट आगाह भी किया है कि सरकार द्वारा हर हाल में यह पैसा वसूल किया जाएगा, अच्छा है कि छूट का लाभ लेते हुए शहरवासी अपना बकाया गृह कर एवं नगरीय विकास कर जमा करवा दें।
#UdaipurNews #UdaipurMunicipalCorporation #UDTax #UrbanDevelopmentTax #RajasthanNews #NagarNigamUdaipur #PropertyTax #UdaipurCity #UdaipurUpdates #LocalGovernment #TaxRecoveryDrive
