गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक प्राइवेट कंपनी के 23 ठिकानों पर कार्रवाई खत्म

 | 
Golden Transport

 उदयपुर, 4 दिसंबर 2024 -  उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक प्राइवेट कंपनी के 23 ठिकानों पर कार्रवाई  खत्म हो गई। अब कार्रवाई इन ठिकानों से एकत्रित किए दस्तावेजों की जांच को लेकर की जा रही है। सभी ठिकानों पर रेड खत्म होने के बाद जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स अधिकारी इसे 137 करोड़ की काली कमाई मानकर चल रहे थे, लेकिन नकद लेनदेन को यदि इसमें शामिल किया जाए तो यह राशि बढ़कर 269 करोड़ पहुंच रही है।

सूत्रों के अनुसार कंपनी के उदयपुर ऑफिस से 240 करोड़ और मुंबई ऑफिस में 29 करोड़ रुपए के नकद लेनदेन का हिसाब मिला है, जो संदेह के दायरे में है। कंपनी के ठिकानों से 330 ट्रकों का रिकॉर्ड भी मिला है। यह सभी ट्रक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों व रिश्तेदारों के नाम पर है। इसके अलावा आईटी टीम ने एक दर्जन लग्जरी वाहनों की जानकारी भी जुटाई है।

 इनमें बीएमडब्ल्यू, वोल्वो, रेंज रोवर, वेलफायर,ऑडी ,जैसी 14 गाड़ियां शामिल हैं। इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने दस्तावेज और सोने से भरे दो बैग को पड़ोसी के खाली प्लॉट में फेंक दिया हालांकि टीम को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो आयकर विभाग की टीम ने दोनों बैंग को जप्त कर लिया ओर खोल कर देखा तो कई सारे दस्तावेज और सोने से भरा हुआ मिला ।

 इन दोनों बैंग को एक युवक के लेने भी पहुंचा था लेकिन आयकर विभाग के अधिकारियों को देखकर मौके से भाग गया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News