उदयपुर में जल्द खुलेगा रेलवे कोच रेस्टोरेंट, ट्रेन के डिब्बे में मिलेगा डाइनिंग और रूफटॉप कैफे का अनुभव
Udaipur Times, Railway Coach Restaurant Udaipur: 6 जून 2026। झीलों की नगरी के रूप में मशहूर पर्यटन नगरी में अब जल्द ही पर्यटकों और स्थानीय बाशिंदे "रेलवे कोच रेस्टोरेंट" में लंच और डिनर का मज़ा उठा सकेंगे। इसके लिए ठोकर चौराहा स्थित प्रतापनगर रेलवे स्टेशन से एक पुराने कोच को जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट परिसर में लाया गया है। Railway Coach Restaurant Udaipur
इस रेस्टोरेंट का विकास जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट परिसर की ज़मीन पर पुलां से फतहपुरा की ओर जा रहे मार्ग पर होगा। अजमेर के बाद प्रदेश का यह दूसरा शहर होगा जहाँ इस तरह का रेस्टोरेंट विकसित किया जा रहा है। Railway Coach Restaurant Udaipur
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर में ठेका फर्म इसका संचालन पांच सालों के लिए करेगी जिसकी अवधि 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2031 रहेगी। करीब 4000 स्क्वायर फ़ीट पर इसका विकास किया जाएगा जिसमें ट्रेन के कोच के अंदर डाइनिंग टेबल-चेयर लगाई जाएगी और इसकी छत पर रूफ टॉप भी विकसित किया जाएगा। ठेका कंपनी को इसके आसपास 1800 स्क्वायर फ़ीट पर गार्डन, किचन डिसप्ले, हैंडीक्राफ्ट डिसप्ले, कैफ़े हाउस, पार्किंग एरिया आदि विकसित करना होगा। रेलवे द्वारा ठेका कम्पनी को पांच साल के लिए यह ठेका 1 करोड़ 42 लाख 25 हज़ार 554 रुपये में दिया गया है। Railway Coach Restaurant Udaipur
आपको बता दे कि भारतीय रेलवे द्वारा बेकार हो चुके ट्रेन के डिब्बों को आकर्षक और शानदार रेस्टोरेंट में बदलने की अनूठी पहल (रेल कोच रेस्टोरेंट) देश भर में काफी लोकप्रिय रही है। Railway Coach Restaurant Udaipur
Image Source: Abdul Lateef Shiekh
