दीपावली 1 नवंबर को आरक्षण कार्यालय एक पारी में संचालित होंगे

उत्तर पश्चिम रेलवे 

 | 
Train Updates on Udaipur route North Western Railways

उदयपुर 28 अक्टूबर 2024। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर बीसीएस चौधरी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार दिनांक 1 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को दीपावली  अवकाश घोषित किये जाने के कारण अजमेर मंडल के सभी आरक्षण कार्यालय (PRS) अग्रिम आरक्षण कार्य हेतु दिनांक 1 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को एक ही पारी में 08.00 से 14.30 बजे तक संचालित रहेंगे। 

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर अशोक चौहान ने बताया की आरक्षण चार्ट एवं करंट बुकिंग का कार्य सामान्य कार्य दिवस की तरह यथावत रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News