उदयपुर में 11 जनवरी को रेलकर्मी रहेंगे भूख हड़ताल पर

चार दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे रेलवे के कर्मचारी

 | 
indian railway

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर रेलकर्मियों ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। संयुक्त संघ (एनजेसीए) की ओर से सोमवार से चार दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की गई है। 

उदयपुर उप मंडल की सिटी स्टेशन, राणा प्रताप नगर और रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शाखा के कर्मचारी 11 जनवरी को भूख हड़ताल पर बैठेंगे।  हड़ताल में 30 कर्मचारी स्थाई रूप से बैठेंगे जबकि अन्य कर्मचारी अपनी ड्यूटी के अनुसार बैठेंगे। हालांकि इससे रेल संचालन में बाधा नहीं आएगी। जानकारी के अनुसार ये 4 दिनों की भूख हड़ताल की जा रही है, लेकिन मांगें नहीं मानी गई तो फरवरी में पूरे देश में ट्रेनों के चक्के जाम किए जा सकते हैं। 

9 से 5 बजे तक चलेगी ये हड़ताल

सिटी स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉयज यूनियन व उत्तर पश्चिम रेलवे मज़दूर संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। यह हड़ताल एन.एल. विजय, निशीथ श्रीवास्तव, हरकेश मीणा और अर्जुन फत्तावत के नेतृत्व में होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News