अगले 3 दिनों मे उदयपुर संभाग मे वर्षा का अलर्ट

 | 
weather, rain

 

Udaipur Times, Weather Report, Rain Alert: उदयपुर संभाग मे सावन के सूखे बीत जाने के बाद मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। संभाग मे अगले 3 दिनों मे मध्यम वर्षा की उम्मीद जताई गई है। Weather Report

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर जिले मे आगामी 6 सितंबर को बरसात की संभावना जताई है। उदयपुर मे अभी तापमान 30 से 31 डिग्री बना हुआ है। गर्मी और उमस से लोग परेशान है। ऐसे मे वर्षा की संभावना किसी राहत की खबर से कम नहीं। Rain Alert

संभाग के राजसमंद मे 5 सितंबर को हल्की तथा 6 सितंबर को मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले मे भी 4 सितंबर और 5 सितंबर को वर्षा का अनुमान लगाया गया है। Weather Report

इसी प्रकार संभाग के भीलवाड़ा जिले मे 5 सितंबर और 6 सितंबर को वर्षा के साथ साथ आंधी, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। Rain Alert     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News