दोपहर बाद उदयपुर शहर में झमाझम बारिश

एक सप्ताह के ब्रेक के बाद आज फिर बादलो ने किया लेकसिटी का रुख 

 | 
RAIN IN UDAIPUR

उदयपुर 1 सितंबर 2022 । करीब एक सप्ताह के ब्रेक के बाद तेज़ गर्मी और उमस के बीच मानसून के बादलो ने आज फिर लेकसिटी का रुख किया। दोपहर बाद शहर में पहले खंड वर्षा का दौर शुरू हुआ ,फिर चार बजे के करीब 10-15 मिनट के तेज़ बारिश का दौर चला।  

RAIN IN UDAIPUR

आज हुई वर्षा से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीँ शहर के केशवनगर में बिजली गिरने से दो तीन घरो में टीवी फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों को नुकासन हुआ।  

RAIN IN UDAIPUR

मौसम विभाग ने आज गुरुवार को उदयपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई थी। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिन तक प्रदेश में कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News