चित्तौड़गढ़ में गर्मी और उमस के बीच बारिश
आने वाले दिनों 4 और 5 मई को फिर से बारिश का अलर्ट
| Updated: May 2, 2026, 20:36 IST
चित्तौड़गढ़ 2 मई 2026। शहर में आज दिन भर की गर्मी और उमस से के बीच अचानक मौसम ने करवट ली। शाम करीब साढ़े चार बजे तेज़ आंधी के साथ तेज़ बारिश हुई।
करीब 10 मिनट तक हुई बारिश के बाद शहर के बाशिंदो को गर्मी और उमस से राहत मिली। दोपहर में तापमान 43 डिग्री तक पहुँच गया था। जिससे लोगो का घरो से बहार निकलना मुश्किल हो गया था।
मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओ के चलते तेज़ बारिश के साथ साथ ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।
Source: Media Reports
#Chittorgarh #RajasthanWeather #UdaipurNews #RainAlert #HeatwaveRelief #IMDUpdate #WeatherNews #StormAlert #LocalNewsRajasthan #WeatherUpdateIndia #BreakingWeather
