राजसमंद में बारिश का कहर, कुंभलगढ़ में पटवार भवन ढहा
मार्ग अवरुद्ध, प्रशासन मौके पर
| Sep 6, 2025, 12:20 IST
राजसमंद 6 सितंबर 2025। ज़िले में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कुंभलगढ़ क्षेत्र में बारिश के साइड इफेक्ट साफ दिखाई देने लगे हैं।
केलवाड़ा के आजाद चौक पर पुराना पटवार भवन भारी बारिश के कारण ढह गया। भवन के मलबे के गिरने से मुख्य आवागमन मार्ग बंद हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य के साथ-साथ रास्ता खोलने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्वरित मदद की अपील की है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हो सके।
#Rajsamand #Kumbhalgarh #RajasthanRain #UdaipurWeather #Monsoon2025 #RajsamandNews #HeavyRain #UdaipurTimes
