उदयपुर संभाग में 8-9 अगस्त तक वर्षा की संभावना
| Aug 7, 2026, 11:13 IST
Udaipur Times, Weather Update: कमज़ोर मानसून के चलते झीलों का नगरी समेत संभाग के सभी ज़िले अच्छी वर्षा को तरस रहे है। जुलाई माह बीत जाने के बाद भी संभाग के जलाशयों में उम्मीद से कम पानी की आवक हुई।
मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर से मिली सुचना के अआधार पर आगामी दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद संभाग के सभी ज़िलों में जताई गई है।
उदयपुर ज़िले में आगामी दो दिनों में लगभग 20 से 25 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना है, जबकि संभाग के चित्तौड़गढ़ ज़िले मे 8 अगस्त को लगभग 27 मिलीमीटर, राजसमंद में 9 अगस्त को लगभग 37 मिलीमीटर, भीलवाड़ा ज़िले में 8 अगस्त को लगभग 25 मिलीमीटर एवं 9 अगस्त को लगभग 50 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना है।
