पुजारी की मौत के बाद अब पत्नी की हालत गंभीर

राजसमंद पेट्रोल बम हमला  

 | 
rajasamand petrol bomb attack update

राजसमंद में पेट्रोल बम के हमले में बुरी तरह झुलसने के बाद दम तोड़ने वाले पुजारी की पत्नी जमनादेवी की हालत उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में गंभीर बनी हुई है। करीब एक माह बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। ना ही उनके घाव ठीक से भर रहे हैं। 

उनके बेटे मुकेश प्रजापत ने बताया कि हम मम्मी को इलाज के लिए अहमदाबाद ले जा रहे थे, यहां के डॉक्टर्स ने मना कर दिया। हमें पहले दिन से आज तक मम्मी की हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। मैंने पिताजी को खो दिया। अब मां को नहीं खोना चाहता। नहीं तो हम सब अकेले हो जाएंगे। मेरी हॉस्पिटल प्रशासन से गुजारिश है कि वे मेरी मम्मी की हालत पर ध्यान दें। 

ऐसी है जमनादेवी की हालत

एमबी हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती जमनादेवी की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हमले में उनका दायां पैर, दोनों हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलस चुका था। वे ठीक से उठ औरर बैठ नहीं पा रही हैं। घाव नहीं भरने से रात दिन दर्द की वजह से नींद नहीं आती। वहीं, अपने पति नवरत्न प्रजापत को खोने का गम भी उन्हें सताता है। 

10 हमलावरों ने किया था पेट्रोल ​बम से हमला

बता दें, 20 नवंबर को 75 वर्षीय पुजारी नवरत्न प्रजापत और उनकी पत्नी को जिंदा जलाने के लिए करीब 10 हमलावरों ने पेट्रोल ​बम से हमला किया था। मामला राजसमंद के देवगढ़ का है। हमले में पुजारी का शरीर 80 फीसदी झुलस चुका था। वहीं, उनकी पत्नी भी 35 फीसदी झुलस गई थी। पुजारी करीब एक सप्ताह तक एमबी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती रहे। ज्यादा झुलसने से उनकी तबीयत दिनोंदिन बिगड़ने लगी। आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News