राजस्थान की इन तहसीलों मे 11 सड़कों का होगा निर्माण, सीएम शर्मा ने दी मंजूरी

 | 
Pradhan Mantri gram sadak Yojana

 

Udaipur Times, Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बारां जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 11 सड़कों के निर्माण के लिए 26.40 हेक्टेयर राजकीय भूमि आवंटन की स्वीकृति दी है। यह भूमि छबड़ा, शाहबाद एवं बारां तहसीलों में वन भूमि पर बनने वाली सड़कों के निर्माण के लिए आवंटित की जाएगी। Rajasthan News

मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण होने से जिले के ग्रामीण एवं वन क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा। इससे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक गांव और ग्रामीण क्षेत्र तक बेहतर सड़क एवं आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत किया जा रहा है। Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana

बारां जिले में 11 सड़कों के निर्माण के लिए राजकीय भूमि आवंटन होने से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा और यहां के लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा। Rajasthan News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News