जयपुर में डॉ की गिरफ़्तारी के विरोध में निजी हॉस्पिटलो में सांकेतिक हड़ताल

आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी

 | 

उदयपुर 14 अप्रैल 2026। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत निजी अस्पतालो में होने वाले इलाज के दौरान गड़बड़ियां को लेकर जयपुर में निमित्त हॉस्पिटल के प्रभारी डॉक्टर सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में आज पूरे राजस्थान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले निजी हॉस्पिटलो में हड़ताल की गई। 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता ने बताया कि जयपुर में डॉक्टर सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी से पहले राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में होने वाली गड़बड़ियों पर SMS हॉस्पिटल के मेडिकल बोर्ड ने क्लीन चिट दे दी। इसके बावजूद राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया। इस विरोध में 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई है। 

उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार छोटी-मोटी गलतियों के लिए डॉक्टर की गिरफ्तारी करती है तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। डॉ गुप्ता ने यह भी कहा कि राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में पिछले 9 से 10 महीने की बकाया राशि अभी तक नहीं आई है इससे राजस्थान के अधिकांश अस्पतालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार सबसे पहले बकाया राशि अस्पतालों के खाते में डाले ताकि वे कर्मचारियों को समय पर सैलरी दे सके। 

बता दे कि उदयपुर में 70 से 80 हॉस्पिटल में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम संचालित होती है और मंगलवार को सभी अस्पताल में हड़ताल होने के चलते कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

#RajasthanNews #UdaipurNews #JaipurNews #RGHS #IMAStrike #DoctorsStrike #HealthcareIndia #HospitalStrike #RajasthanHealthcare #PrivateHospitals #MedicalNewsIndia #UdaipurHospitals #BreakingNewsRajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News